पीड़ा तो होती है न ! लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
पीड़ा तो होती है न ! लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

पीड़ा तो होती है न !



पीड़ा तो होती है न ,
जब ईमानदार परेशान होता है,
और वेईमान मौज उड़ता है।
ईमानदार को फर्जी काम,
करने को कहा जाए।
पीड़ा तो होती है न !
सुना है सत्य परेशान होता है,
पर जब जबरदस्ती परेशान हो,
असत्य झूठ असूर सिरमौर हो,
पीड़ा तो होती है न !
बापु ने तो कहा था न,
परपीड़ा परहित सम धर्म नही,
तो फिर जब उनका पथिक,
अधर्मियो द्वारा परेशान हो तो,
पीड़ा तो होती है न !
जब कर्म ईमानदारी से न हो,
जब झूठे निकम्मे भ्रष्ट ज्ञान बाटे,
सच्चाई ईमानदारी, हो परेशान
पीड़ा तो होती है न !
       ......... निरंतर।


अपने विचार रखे

अजीब सी है पूर्व पश्चिम की उलझन, उल्टा सीधा, सीधा उल्टा। वेश परिवेश खान पान जल वायु नहाना धोना नाते रिश्ते वार त्यौहार  सबके अपने अपने । दोन...

एक नजर इधर भी