#hindipoem #कविता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
#hindipoem #कविता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

आंख बंद

आंख बंद करके सोशल मीडिया को धरती पर विश्वास, चलते हैं ये लोग जीवन की अनदेखी के संग।

खोये हुए हैं वो खुद को इस व्यस्तता में, रंगी हुई दुनिया में, खो गए अपनी पहचान।

लगाते हैं विश्वास उन पोस्टों की आँधी में, जो छिड़कती हैं झूलती समाज की विभिन्न रंगिनी।

जीवन के असली मोमेंट्स से दूर चलते हैं ये लोग, खोये हुए हैं स्वयं को अपनी ही सोच की झूली में।

आंखों की जगह इन्टरनेट ने हमें ले ली है, सच्चाई के आईने अब नजदीक आते ही छिप जाते हैं।

खराब होते हैं अपने आपसी संबंध इन मशीनों के सामर्थ्य में, ज़िन्दगी की सौभाग्यशाली रेलगाड़ी से हो गयी है वो वंचित।

समय खरीदते हैं इन्टरनेट के मोल बाजार, भूल गए हैं वो साथी, जो हैं सच्चे और अमानतदार।

ज़िंदगी जीने का वो मज़ा छिप गया है जहां, आंख खोलो, विश्वास रखो, और साथी ढूंढो अपने मन के कोनों में।


अग्निपरीक्षा



सत्य की परख के लिए,
सतत विश्वाश के लिए,
भ्रांति भ्रम दूर करने के लिए,
नितांत जरूरी है, अग्निपरीक्षा।
विद्वत्ता ज्ञान विकास के लिए,
व्यक्तित्व विकास के लिए,
कर्तव्य निर्वाह के लिए
नितांत जरूरी है,अग्निपरीक्षा ।
डर भय दुख के विनाश के लिए,
सुख शांति सदभाव के लिए,
दुराचार अत्याचार विनाश के लिए,
नितांत जरूरी है,अग्निपरीक्षा ।



तो क्या सत्य पराजित हो सकता है ?

न जाने क्यों ?
अजीब सा प्रश्न आ रहा मन में.
कुछ उलझन सी है मन में,
समझ नही आ रहा क्यों?
पर ऐसा लग रहा है,
तो क्या सत्य पराजित हो सकता है ?
छल कपट झूट जो दिखता हैं,
उससे तो यही लगता है कि,
जो सत्य का पथिक है वही,
परेशान व पराजित भी है।
हो सकता है हो अलग अलग,
सबका अपना अपना सत्य।
पर सत्य तो सर्वव्यापक है न ?
सबका अलग अलग तो नही ?
फिर भी क्यों अजीब सी उलझन है,
तो क्या सत्य पराजित हो सकता है ?

अपने विचार रखे

अजीब सी है पूर्व पश्चिम की उलझन, उल्टा सीधा, सीधा उल्टा। वेश परिवेश खान पान जल वायु नहाना धोना नाते रिश्ते वार त्यौहार  सबके अपने अपने । दोन...

एक नजर इधर भी