सत्य की परख के लिए,
सतत विश्वाश के लिए,
भ्रांति भ्रम दूर करने के लिए,
नितांत जरूरी है, अग्निपरीक्षा।
विद्वत्ता ज्ञान विकास के लिए,
व्यक्तित्व विकास के लिए,
कर्तव्य निर्वाह के लिए
नितांत जरूरी है,अग्निपरीक्षा ।
डर भय दुख के विनाश के लिए,
सुख शांति सदभाव के लिए,
दुराचार अत्याचार विनाश के लिए,
नितांत जरूरी है,अग्निपरीक्षा ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें