#mindpower लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
#mindpower लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

न जाने क्या हो अगले पल।



न जाने क्या हो अगले पल,
रचनाकार के रंगमंच पर,
एक किरदार निभा रहे है,
उसकी उंगली पर नाच रहे है।
अपने अतीत के खट्टे मीठे 
पल एहसास दिलाते हैं ये सब
फिर सबक नहीं सीखा है कि
हम तो राहगीर है  वो,
जहा चाहे वहां ले जाए
हमे भी इस बात पर यकीन है,
वो जो भी करेगा सही होगा,
हर पल हर कर्म हर दिन
ये न भूले हम याद रहे,
न जाने क्या हो अगले पल,
रचनाकार के रंगमंच पर,
एक किरदार निभा रहे है,
हम सब माटी के पुतले है,
हवा, पानी, बरसात, 
में भी निरंतर चलना है,
कोई काम नही अपना,सब उसका। 
जैसा कर्म करोगे वैसा फल मिलेगा
वही होगा जो वो चाहेगा,
बनाना बिगड़ना, रुकना चलना,
सब उसका कुछ नहीं अपना,
न जाने क्या हो अगले पल,
रचनाकार के रंगमंच पर,
एक किरदार निभा रहे है,
उसकी उंगली पर नाच रहे है।

अग्निपरीक्षा



सत्य की परख के लिए,
सतत विश्वाश के लिए,
भ्रांति भ्रम दूर करने के लिए,
नितांत जरूरी है, अग्निपरीक्षा।
विद्वत्ता ज्ञान विकास के लिए,
व्यक्तित्व विकास के लिए,
कर्तव्य निर्वाह के लिए
नितांत जरूरी है,अग्निपरीक्षा ।
डर भय दुख के विनाश के लिए,
सुख शांति सदभाव के लिए,
दुराचार अत्याचार विनाश के लिए,
नितांत जरूरी है,अग्निपरीक्षा ।



मेरी मर्यादा



श्री राम से सीखी है,मेरी मर्यादा।
उनका आदर्श मार्ग अपना सकू,
कोशिश तो जरूर की है मैने,
पर उनकी बराबरी तो संभव नहीं।
कोशिश जरूर है कि मर्यादा में रहूं,
कोई न कोई रावण ऐसा तो हो है,
विवश तो मुझे करता है,
जो लक्ष्मण रेखा पार करने को,
मां सीता से सीखा है मैने,
सरल सहज स्वभाव,
शायद इसलिए नही समझता
असुरों का चाल चरित्र चेहरा।
पर क्या करू मेरा आदर्श,
मुझे झंझोड़ता है क्योंकि,
श्री राम से सीखी है,मेरी मर्यादा।
फिर ये भी याद रखना जरूरी,
शील , सेवा, बड़ो का सम्मान,
भरतजी ने भी तो दी है सीख।
हां ये सच है कि,
श्री राम से सीखी है,मेरी मर्यादा।




मन में हो विश्वास




सब  संभव हो जाता है, जब मन में हो विश्वास।
श्रद्धा सयम प्रयत निरंतर, ध्येय पर हो नज़र।।
ईश भी उनका साथ देता है, जो स्वयं का देता।
सब संभव हो जाता है, जब मन में हो विश्वास।।
देश काल परिस्थिति पर होता नियंत्रण उसका।
होता स्वयं पर नियंत्रण लक्ष निश्चित हो उसका।।
कुछ करने की हो इच्छा तो , क्या नही होता।
सब संभव हो जाता है, जब मन में हो विश्वास।।


अपने विचार रखे

अजीब सी है पूर्व पश्चिम की उलझन, उल्टा सीधा, सीधा उल्टा। वेश परिवेश खान पान जल वायु नहाना धोना नाते रिश्ते वार त्यौहार  सबके अपने अपने । दोन...

एक नजर इधर भी