,
होगा नया सवेरा
पीड़ा महामारी भयंकर
इनका अंत सुनिश्चित।
दुख है तो सुख भी होगा,
बस थोड़ा सा इंतजार,
जरा सा सब्र सयम,
निंदा का समय नहीं,
जो हुआ, सो हुआ,
जो जिसने किया,
उसका ओ जाने,
पापी व पाप का अंत सुनिश्चित।
संयम सद्भाव सुविचार श्रद्धा ,
न हो अनर्गल आलाप विलाप प्रलाप।
होने ही वाला है नया सबेरा,
हम तैयार रहे ,
नव जोश, नव ऊर्जा से,
है मन में विश्वास,
होगा नया सवेरा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें