जाकी रही भावना जैसी,
प्रभु मूरत देखी तिन तैसी।
अपनी अपनी सुविधा अनुरूप,
अपने अपने राम और श्याम।
हनुमान के अपने राम,
लक्ष्मण के अपने राम,
सीता के अपने राम,
कौशल्या, कैकेई, दशरथ,
भरत, विभीषण, सुग्रीव के,
सबके अपने अपने राम।
राधा, मीरा,अर्जुन, सुदामा,
रूखमणी, यशोदा, देवकी,
सबके अपने अपने श्याम।
तो फिर आज भी वही है न,
कोई कहे हे राम, कोई राम राम,
तो कोई राम राम राम राम,
किसी के जय जय श्री राम,
तो किसी के जय सियाराम,
सोच अपनी अपनी, सुविधा अपनी अपनी,
और अपने अपने राम और श्याम।
राम तो राम है और श्याम तो श्याम,
मर्यादा, मित्रता, पितृ भक्ति, दुष्ट दलन,
राजधर्म, सेवा भक्ति योग-संयोग-वियोग,
जन-धन, शुभ-लाभ, अणु-परमाणु,
सबमें तो है राम और श्याम,
नही है तो सब निरर्थक बेकार।
सोच अपनी अपनी सुविधा अपनी अपनी,
और तो और, अपने अपने राम और श्याम।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें