जो किया जो हुआ जो होगा
उसमे मेरी गलती नही,
मैं तो मैं हू फिर मैं कैसे,
गलती कर सकता हूं
जो किया मेरे से पहले थे,
उनकी वजह से हुआ,
ओ ऐसा नहीं करते तो,
ये नही होता,
मेरी गलती नही !
मैं तो हमेशा सही करता हूं,
जो उन्होंने किया था,
ओ पूरा का पूरा गलत।
ओ सही नहीं थे,
मैं कभी गलती करू
हो ही नही सकता,
मैं जो गलत करता हूं,
उनमें में भी उनकी ही गलती है,
मेरी गलती नही है।
मेरे बारे में गलत सोचना,
आपकी गलती मेरी नही,
मैं जैसा भी हूं उसमे,
मैं करू उसमे भी,
मेरी गलती नही।
मैं दुनिया में आया तो
इसमें मेरे मां बाप की गलती
जो करता हु उपर वाले की मर्जी
मेरी गलती नही

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें