कुछ भी काम हो
दिन हो या रात हो,
सुबह या शाम हो,
जनवरी हो या मई हो,
अरे मासाब है न।
घर हो या बाहर हो,
सरकारी हो या प्राइवेट हो,
काम कुछ भी हो,
मासाब है न लगा दो काम पे।
खल्लासी का हो, या कंडक्टर का,
चपरासी का हो या चौकीदार का,
शमशान का हो या कब्रिस्तान का,
मतगणना का हो या जनगणना का
क्षमा का हो या अपमान का,
छोटा हो या बड़ा,
चुनाव हो या कुछ भी,
नेता का हो या अभी नेता का,
मासाब है न, लगा दो।
मना नहीं करते,
काम पूरा जवाबदारी से,
बिना सेवा शुल्क,
बिना पेंशन के,
आधा नही पूरा होगा।
मासाब है न।

11 टिप्पणियां:
Outstanding
Nice
Very good
Nice
Nice
True√
True√
🙏
👉
बढ़िया है
Thanks
एक टिप्पणी भेजें